मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

संदिग्ध परिस्थितियों में सीआरपीएफ के जवान का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संदिग्ध परिस्थितियों में सीआरपीएफ के जवान का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

अमेठी। अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिशुंडी में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप सेंटर में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से अर्धसैनिक बल के जवान का शव लटकता मिला। आनंन फानन में जवान को अधिकारी और साथी जवान फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल सुल्तानपुर लेकर पहुंचे । जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पर उसका पोस्टमार्टम भी कराया गया और अब उसकी लाश को उसके पैतृक गांव भेजते हुए पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

रामगंज के थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बाल के ग्रुप सेंटर त्रिशुंडी में 239 बटालियन के सिपाही खरदे अनमोल रामदास जो कि महाराष्ट्र के बुलडाना जिले के देओलगांव राजा तहसील एवं थाना क्षेत्र अंतर्गत आलंद गांव का निवासी था। इस जवान की सुखदेव बैरक में अपने आप को फांसी से लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रुप सेंटर के वरिष्ठ अधिकारी व डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंचे । तुरंत सिपाही को ग्रुप केंद्र की एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया । जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत् घोषित कर दिया। उसके बाद सुल्तानपुर में ही मृतक सैनिक का पोस्टमार्टम कराया गया। सीआरपीएफ के द्वारा उसके परिजनों को सूचित किया गया है। पोस्टमार्टम के उपरांत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मृतक सैनिक की लाश को उसके घर ले जा रही है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप महानिदेशक ग्रुप सेंटर त्रिशुंडी की ओर से थाना रामगंज को लिखित सूचना प्रदान की गई है। बताया जा रहा है की घरेलू मामलों की वजह से मृतक सैनिक पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में रह रहा था। इसके बाद आज इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया है । यह जवान स्पोर्ट्स कोटे से 2023 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें