मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब,हर हर महादेव के लगे जयकारे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब,हर हर महादेव के लगे जयकारे

अररिया ।महाशिवरात्रि के मौके पर बुधवार की सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों समेत आस-पास के ग्रामीण इलाकों में काफी चहल-पहल देखी गयी।खास तौर से स्थानीय बड़ा शिवालय में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष भक्तों ने अहले सुबह से ही भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। फारबिसगंज शहर के बड़ा शिवालय में भक्तों की भीड़ सबसे ज्यादा देखी गयी। यहां जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं की लंबी कतार देखी गयी। खास बात यह है कि यहां के मंदिर को इस बार भी रंग- बिरंगे फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है। जो पूरे इलाके में विशेष आकर्षण का केन्द्र बना है।मंदिर परिसर में अवस्थित अति प्राचीन कुएं से जल भर कर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने की परम्परा यहां आज भी जीवंत है। यहां बज रहे भक्ति गानों और भत्तों के द्वारा बोलबम हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर व इसके आस-पास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। भक्तों के द्वारा भगवान शंकर को प्रिय भांग, धतूरा, आख, सफेद फूल, अक्षत आदि के साथ पूरे निष्ठा के साथ पूजा किया गया। बड़ा शिवालय परिसर स्थित मां पार्वती, मां दुर्गा, शनि देव, बजरंगबली आदि देवी- देवताओं की भी पूजा-अर्चना भत्तों के द्वारा की गयी। शहर के बड़ा शिवालय के अलावे गोदना ठाकुरबाड़ी, लक्ष्मीनारायण ठाकुरबाड़ी, एसडीओ कोर्ट रोड स्थित तुलेश्वर महादेव , नागेश्वर महादेव , रेलवे परिसर अवस्थित केसरीनंदन महावीर ठाकुरबाड़ी, बगीचा चौक स्थित भोलेनाथ मंदिर, सुल्तान पोखर स्थित ठाकुरबाड़ी, पंचमुखी हनुमान मंदिर आदि शहर के दर्जनों मंदिरों में अहले सुबह से ही शिवरात्रि को लेकर भत्तों का तांता लगा रहा। ऐसा लग रहा था मानो पूरा वातावरण शिव भक्ति में लीन हो गया हो। इसके अलावे ग्रामीण इलाकों के मठ-मंदिरों में भी भक्त बड़ी संख्या में भत्तों ने मंदिर पहुंच कर बाबा के दरबार में अपनी हाजरी लगाते दिखे। ऐतिहासिक सुंदरी मठ में भी भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण के लिए भत्तों के आने व जाने का सिलसिला लगा रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें