मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

नागपंचमी : खेरेपति मंदिर समेत शिवालयों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कानपुर। नाग देवता की पूजा करने को नगर में स्थित खेरेपति मंदिर नानाराव पार्क फूलबाग सहित शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। सभी भक्त पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। देवो के देव महादेव को दूध से अभिषेक करके पूजा अर्चना कर रहे हैं। जब मंदिर के गर्भगृह के द्वार भक्तों के लिए खोले गए ताे बाहर भारी संख्या में श्रद्धालु माैजूद थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।कानपुर नगर में स्थित खेरेपति मंदिर नानाराव पार्क फूलबाग, आनंदेश्वर, सिद्धेश्वर नाथ, भूतेश्वर नाथ, बनखंडेश्वर, थानेश्वर, कोतवालेश्वर, झगड़ेश्वर, भूतेश्वर महादेव समेत अन्य सभी शिवालयों में भोर से ही दूध से अभिषेक करने के लिए भक्तों की लम्बी कतारें लग गई।नाग पंचमी पर वैसे तो पूरे देश में नागों की पूजा की जा रही है लेकिन कानपुर में बाबा खेरेश्वर मंदिर में पूजा का विशेष विधान है। यहां पर आज के दिन इस मंदिर में नागों का श्रृंगार किया जाता है। इस दिन देश के कोने-कोने से सपेरे जहां अपने-अपने नागों को लेकर यहां मंदिर में आते हैं, वहीं इन नागों का दर्शन-पूजन कर भक्त भी अपने को सौभाग्यशाली मानते हैं। इस दिन इस मंदिर में रात को नागों का विशेष तरीके श्रृंगार और पूजन किया जाता है।जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही की जांच के लिए मंदिर से लगभग 200 मीटर पहले बैरिकेड्स लगा दिए थे। सुरक्षा के मद्देनजर नगर के सभी शिव मंदिरों में भारी पुलिस बल एवं मंदिर प्रशासन के सेवादारों ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सभी शिव मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।श्रावण माह के सबसे महत्वपूर्ण पर्व नागपंचमी को गंगा के सभी घाटों पर पुलिस बल, पीएसी, गोताखोर तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त शिव मंदिरों एवं घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर गोपनीय सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें