मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर : चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों की लगी भीड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर । चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मंगलवार को जनपद के सभी

मातारानी के दरबार (मंदिरों) में दर्शन एवं पूजा करने के लिए सुबह से

भक्तों की भीड़ लगी हुई है।

मंदिरों के साथ ही घरों में

भी शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित किए गए। मंदिरों के आस-पास पूजन सामग्री

दुकानें एक दिन पूर्व सोमवार सुबह से ही सज गई थीं और मंगलवार को भी उनमें

भीड़ दिखाई दे रही है।

नगर के बारा देवी और तपेश्वरी

मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई हैं, जिससे भक्तों

को दर्शन पाने और भीड़ नियंत्रण करने में कोई समस्या न हो। इसके साथ ही

मंदिरों को बहुत भव्य सजाया गया है। इसी तरह देवी मंदिर काली मठिया, जंगली

देवी, दुर्गा देवी गोविंद नगर, बुद्धा देवी, काली बाड़ी, वैष्णो मंदिर

दामोदर नगर और चंद्रिका देवी, कुष्मांडा देवी का दर्शन करने के लिए सुबह से

ही मंदिरों के बाहर भक्तों की लाइन लगी हुई हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर के अन्दर एवं बाहर पुलिस बल की तैनाती की

गई है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से

लगातार मंदिरों में आने वाली भीड़ की निगरानी कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें