मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

माघ मेला के अंतिम स्नान महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री योगी ने की सभी के कल्याण की कामना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्रयागराज। माघ मेला के अंतिम स्नान महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को सुबह से ही संगम के घाटों पर स्नान करने वालों भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीर्थराज प्रयाग में आस्था की डुबकी लगाने के लिए आए सभी साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया है। कहा है 'भगवान भोलेनाथ और माँ गंगा सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।'मेला प्रशासन के मुताबिक सुबह आठ बजे तक लगभग चार लाख भक्तों ने स्नान कर पुण्य अर्जित किया। लाखों शिवभक्तों ने संगम तट स्थित त्रिवेणी में स्नान करने के बाद शिव मंदिरों में भगवान शिव की आराधना करने के लिए भीड़ उमड़ी रही। दर्शन कराने हेतु मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जगह-जगह भण्डारे भी चल रहे हैं।शिव मंदिर ओम नमः शिवाय के जाप से गुंजायमान हो उठे। शिवालयों में भगवान शंकर का अभिषेक, पूजन चल रहा है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर सच्चे हृदय से व्रत रखकर संगम में डुबकी लगाकर शिव स्तुति करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। शिव मंदिरों में भक्तों ने शिव की आराधना करने के दौरान ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप किया और शिव को खुश करने के लिए दूध, बेल पत्ती, मदार, धतूरा, भांग, भस्म, कनेर का पुष्प आदि चढ़ाया। इसके साथ ही शिव भक्तों ने शिव चालीसा, शिव तांडव, शिव पुराण आदि का पाठ भी किया। इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित शिवभक्तों ने मंदिर में भजन कीर्तन शुरू किया। शहर के तमाम शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का आवागमन जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें