मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 31 जुलाई तक ही फसल बीमा: जिला कृषि अधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिसूचित

फसलों का बीमा 31 जुलाई तक ही होगा। ऐसे में किसान निर्धारित तिथि तक फसल

बीमा का लाभ ले सकते हैं।

जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य के

अनुसार ऋणी किसान भाई अपने बैंक शाखा से सम्पर्क कर यह सुनिश्चित कर लें कि

बैंक शाखा ने उनकी फसल का बीमा किया है अथवा नहीं। अगर अब तक फसल बीमा

नहीं किया गया है तो नियमानुसार बीमा कराने के लिए बैंक शाखा को सूचित कर

दें। गैर ऋणी कृषक अपना आधार कार्ड, स्व प्रमाणित फसल बुवाई का घोषणा

पत्र, नवीनतम खतौनी की नकल, बैंक पासबुक की छायाप्रति (आई0एफ0एस0सी0 कोड

सहित) के साथ निकट के कामन सर्विस सेंटर अथवा बैंक शाखा से फसल पर देय

प्रीमियम अंश को जमा कर अधिसूचित फसल- धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, उर्द,

अरहर, मिर्च का बीमा करा सकते है।

उन्होंने बताया कि खरीफ मौसम की

योजना में भागीदारी की अन्तिम तिथि 31 जुलाई है। योजना के अन्तर्गत

प्रतिकूल मौसमीय स्थितियों से अधिसूचित फसलों को क्षति होने की स्थिति में

बीमित कृषकों को बीमा कवर/क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाता है। फसल की बुवाई न

कर पाना/असफल बुवाई, फसल की मध्य अवस्था में क्षति, खड़ी फसलों को

प्राकृतिक आपदाओं, रोगों, कीटों से क्षति, ओलावृष्टि, जलभराव, बादल फटना,

भूस्खलन, बिजली गिरने से क्षति, फसल कटाई के उपरान्त आगामी 14 दिन की अवधि

तक खेत में सुखाई के लिए रखी हुई फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात,

बेमौसम/चक्रवाती वर्षा से नुकसान की जोखिम को कवर किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें