मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद, सतना में थाने के अंदर घुसकर हेड कॉन्सटेबल को मारी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद, सतना में थाने के अंदर घुसकर हेड कॉन्सटेबल को मारी गोली

सतना। मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बढ़ गए हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बेखाैफ अपराधी अब थानाें में घुसकर अपराधाें काे अंजाम दे रहे है। सतना में ऐसे ही एक मामले में सोमवार देर रात एक अपराधी ने थाने के घुसकर कर पुलिस आरक्षक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद युवक फरार हो गया है। गोली आरक्षक के कंधे में लगी है। आनन फानन में प्रधान आरक्षक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।जानकारी अनुसार घटना सतना के जैतवारा थाना परिसर में रात करीब 12 बजे की है। यहां एक नकाबपोश युवक ने प्रधान आरक्षक पर हमला कर दिया। प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग थाना परिसर स्थित बैरक में रहते हैं। वे ड्यूटी से लौटकर खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कमरे के बाहर से आवाज आई। जब उन्होंने देखा तो एक नकाबपोश युवक खड़ा था। युवक ने तुरंत कट्टे से फायर कर दिया। गोली प्रधान आरक्षक के कंधे के पास लगी। हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी प्रधान आरक्षक को जिला अस्पताल ले गए। सीटी स्कैन में शरीर के अंदर गोली नहीं मिली। फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता और अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। वहीं सिटी कोतवाली टीआई रावेन्द्र द्विवेदी और अन्य पुलिस कर्मी प्रधान आरक्षक के साथ मेडिकल कॉलेज रीवा पहुंचे। प्रधान आरक्षक की हालत स्थिर बताई जा रही है। सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।प्रधान आरक्षक गर्ग ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि गोली मारने वाला युवक मुंह बांधे हुए था। लेकिन उन्हें संदेह है कि वह युवक मेहुती निवासी अच्छू गौतम है। उसकी पिछले दिनों गाडी खड़ी करवाई गई थी। उसे लेकर वह काफी नाराज था। वहीं हमला कर सकता है। हालांकि पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान आरक्षक के कंधे पर गोली लगी है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है और अपराधी का जल्द पता लगा लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें