मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में जदयू नेता को मारी गोली ,अस्पताल में दाखिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा। जिले में नरहट थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में

मंगलवार को अपराधियों ने जदयू के नेता अयोध्या शरण को गोली मार दी। जिससे

वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल

कराया गया है।

अयोध्या शरण के सर में गोली लगी है।उनके

पिता वरिष्ठ जदयू नेता अखिलेश्वर सिंह 30 वर्षों तक नारायणपुर ग्राम पंचायत

के मुखिया रहे हैं तथा जदयू की टिकट पर हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव

भी लड़ चुके हैं। जदयू नेता अयोध्या शरण ने बताया कि गांव के ही पूर्व

मुखिया रहे ललन कुमार मधुकर ,रामाशीष प्रसाद सहित आधा दर्जन लोगों ने हत्या

की नियत से उन्हें गोली मारी।

इन लोगों ने मिलकर उनके

पिता अखिलेश्वर सिंह की भी हत्या गोली मारकर कर दी थी। उस मुकदमे में सारे

लोग अभियुक्त बनाए गए हैं। मुकदमा का ट्रायल नवादा न्यायालय में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में गवाही के रूप में उपस्थित नहीं हो, इसके

लिए हत्या धामकी भी दिया गया था। जब धमकी से नहीं डरे तो उनके पिता के

हत्यारे ने उन्हें ही जान मारने की नीयत से गोली मार दी ।

अयोध्या

शरण को नरहट अस्पताल के बाद नवादा सदर अस्पताल में दाखिल किया गया है।

लेकिन चिकित्साकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर में जाने की सलाह दी

है।

इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। किसी भी

अनहोनी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि

घटना की जानकारी रजौली के एसडीओ को दी गई थी।लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं

उठाया ।जिस कारण ग्रामीणों में पुलिस के प्रति गुस्सा देखा जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अभियुक्तों कासाठगांठ पुलिस अधिकारी से रहने के

कारण ही उन लोगों ने सहायता के लिए पहल नहीं की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें