मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

बदायूं में 50 हजार का इनामी ढेर, दाे पुलिसकर्मी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बदायूं में 50 हजार का इनामी ढेर, दाे पुलिसकर्मी घायल

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार देर रात को सिविल लाइन थाना पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में पुलिस की गोली से बदमाश मारा गया तो वहीं दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। घायल पुलिस कर्मियाें को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। सिविल लाइन पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। गोली लगने से दो पुलिस कर्मी घायल हुए तो आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने इलाज के दौरान बदमाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो पुलिस कर्मियों का उपचार किया जा रहा है।एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान हाल पता संभल जिले के बनियाठेर निवासी जितेन्द्र उर्फ ढालू (35) के रूप में हुई है। इस्लामनगर थानाक्षेत्र में डकैती की घटना में वह वांछित था। डीआईजी बरेली की ओर से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ नोएडा, अमरोहा समेत अन्य जिलों में लूट,डकैती जैसी गंभीर धाराओं में लगभग 12 से अधिक अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। उसके पास से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और कुछ जेवर बरामद हुए है। इसमें पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें