मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज : नैनी चोरी कांड में आरोपित की तलाश तेज, घोषित हुआ 25 हजार का इनाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज : नैनी चोरी कांड में आरोपित की तलाश तेज, घोषित हुआ 25 हजार का इनाम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी एवं चोरी की घटना में पुलिस ने एक अभियुक्त की पहचान कर ली है। यह आरोपित सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रकाश में आया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस ने बुधवार को पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया।नैनी थाने की पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार 2 अप्रैल 2026 को हुई इस चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त एवं उसके साथियों के बारे में जानकारी देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वह सहायक पुलिस आयुक्त करछना (9454401283), प्रभारी निरीक्षक नैनी (9454402846) या प्रभारी एसओजी यमुनानगर (9140756811) के नंबर पर सूचना दे सकता है।पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक अभियुक्त की पहचान की गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन से सहयोग की अपेक्षा है और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें