मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली में एक लाख रुपए का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, सिपाही घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बरेली में एक लाख रुपए का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, सिपाही घायल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गुरुवार तड़के पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी इफ्तेखार को एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही को गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इफ्तेखार नैनीताल रोड पर बिलवा पुल के पास मौजूद है।

विशेष अभियान दस्ता (एसओजी) और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम ने उसे घेर लिया। बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में हुई गोलीबारी में उसे गोली लगी। घायल अवस्था में उसे बरेली के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 2024 में बिथरी थाना क्षेत्र में हुई एक डकैती की घटना में इफ्तेखार मुख्य आरोपी था, जिस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।

उसके खिलाफ हत्या, डकैती समेत सात जिलों में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। वह 2012 में बाराबंकी में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था और 2006 में बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक पुजारी की हत्या व डकैती के मामले में भी वांछित था। मौके से पुलिस ने पिस्टल, कारतूस, बाइक, मोबाइल व नकदी बरामद की।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इफ्तेखार लंबे समय से फरार था और गैंगस्टर की तरह सक्रिय था।

एसएसपी ने कहा कि उसके फरार साथी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

इससे पहले 4 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में परसोली के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश मेहताब को ढेर किया था। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल भी घायल हुए थे। पुलिस को मौके से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, 9 एमएम की पिस्टल, एक 38 बोर का रिवॉल्वर और कारतूस बरामद किए गए।

इसके अलावा, 14 सितंबर 2025 को बुढ़ाना के सर्राफा व्यापारी नेमचंद वर्मा और उनके पोते शिवम से लूटी गई लगभग डेढ़ किलो चांदी, तीन तोला सोना और 4 हजार रुपये बरामद किए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें