मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

संभल: मुठभेड़ में दो चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संभल: मुठभेड़ में दो चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की धनारी थाना पुलिस की दो चोरों से मुठभेड़ हो गई। एक चोर के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे चाेर को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया। 15 दिन पहले इन दोनों ने एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस दोनों चोरों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।बहजोई सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने शनिवार काे बताया कि धनारी थाना संजय कुमार पुलिस टीम के साथ इलाके में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक दिखी तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार युवक जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो वे लोग फायरिंग करने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें दो चोरों में एक चाेर घायल हो गया। पुलिस ने उसे और उसके एक साथी को दौड़ाकर पकड़ लिया।सीओ ने बताया कि चोरों की पहचान बदायूं के इस्लामनगर निवासी रोहित, और संभल जिले के मोहल्ला दुर्गाधाम में रहने वाला छुटल्ला उर्फ सैजल उर्फ शिवम के रूप में हुई है। पुलिस को इनके पास से एक तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, एक पल्सर बाइक और चोरी का इनवर्टर बरामद हुआ है। ये लोग थाना बहजोई और धनारी से वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें