मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

युवक ने खुद चोरी कर पुलिस में की शिकायत, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक ने खुद चोरी कर पुलिस में की शिकायत, गिरफ्तार

मीरजापुर। राजगढ़ पुलिस ने पैसे के गबन के एक चौंकाने वाले मामले का शनिवार को खुलासा करते हुए उसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जो खुद वादी बनकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा था।नेवढ़िया कम्हरी निवासी राम आसरे सरोज ने 13 जनवरी को चखुरिया स्थित देशी शराब की दुकान से शराब व नकदी चोरी होने की लिखित तहरीर थाना राजगढ़ में दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर शनिवार को उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार राय ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित रामआसरे सरोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि शराब की बिक्री से प्राप्त रकम का उसने खुद गबन कर लिया था। इस गबन को छिपाने के लिए उसने दुकान में चोरी की झूठी घटना रचकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपित को जेल भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें