मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

फिरोजाबाद: ट्यूबवैल कोठरी में चल रहे जुए के रैकेट का भंडाफोड़, 20 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फिरोजाबाद: ट्यूबवैल कोठरी में चल रहे जुए के रैकेट का भंडाफोड़, 20 गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जिले के शिकोहाबाद थाना पुलिस टीम ने शनिवार को एक ट्यूबवैल की कोठरी में चल रहे जुए के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 20 लोगों को गिरफ्तार करते हुए जुए की फड़ से पौने तीन लाख रुपये कैश जब्त किया है।शिकोहाबाद सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि थाना शिकोहाबाद प्रभारी अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि आमरी नहर पटरी के पास ग्राम ऊबटी के खेतों में बनी मुन्नालाल की ट्यूबवैल की कोठरी के अंदर कुछ स्थानीय एवं बाहर के लोग जुआ खेल रहे हैं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिकोहाबाद का रोहित कुमार, गौरव, दिलीप, सौरभ, ओमवीर, कालीचरन, सनोज कुमार, रंजीत, अनिल, वीरपाल, रामभरत, अखिलेश, प्रदीप, अभिषेक, शैलेश कुमार, कन्हैया, अतुल,इश्लेश को गिरफ्तार किया है। ये सभी शिकोहाबाद के अलग-अलग गांव के रहने वाले है। इनके अलावा आगरा का अजय सिंह और मैनपुरी से बंटू को भी पकड़ा है। सनोज यहां पर जुआ खिलवाता है।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो लाख नवासी हजार छह सौ दस रुपये, 165 ताश के खुले पत्ते व दो ताश की गड्डी, 20 मोबाइल, तीन कार, दो मोटरसाईकिल बरामद हुए है। अभियक्तों के खिलाफ ​अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें