मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः करंट से नाबालिग बालिका और सड़क हादसे में युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः करंट से नाबालिग बालिका और सड़क हादसे में युवक की मौत

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मगराना निवासी 16 वर्षीय बालिका की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं लीमाचौहान थाना क्षेत्र के ग्राम दयाखेड़ी रोड़ पर हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।पुलिस के अनुसार, ग्राम मगराना निवासी 16 वर्षीय शिवानी पुत्री मुकेश प्रजापति रविवार की रात घर की सफाई कर रही थी, तभी वह बिजली के तारों की चपेट में आ गई, बेसुध हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। लीमाचौहान थाना पुलिस के अनुसार, रविवार की रात दयाखेड़ी रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी दी, हादसे में बाइक चालक 35 वर्षीय फूलसिंह पुत्र गोकुलसिंह भिलाला निवासी दयाखेड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें