मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

महिला ने 5 मर्दों से की शादी, पति ने कराया मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छतरपुर : ग्राम बनियानी में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या

छतरपुर। आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि एक महिला कई लोगों से शादी करती है और उनके पैसे लेकर फरार हो जाती है। ऐसा ही एक मामला छतरपुर में सामने आया है। जिसमें फूलचंद कुशवाहा नाम के व्यक्ति ने एसपी ऑफिस में आवेदन दिया कि उसकी पत्नी के कई पति हैए और उसने सब पर केस कर रखे है। साहब अब वो मुझे ब्लैकमेल कर रही है और झूठी एफआईआर में फसाने की धमकी दे रही हैए पति ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर कहा साहब मुझे मेरी पत्नी से बचा लीजियए पति ने बताया कि उसकी पत्नी अब तक करीब पांच शादियां कर चुकी है और सभी को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे ऐंठ चुकी है।इस मामले में महिला थाने में जांच हुई और फूल चंद की पत्नी विनीता उर्फ ब्रजेश उर्फ सलमा पर महिला थाने में धारा 419 व 420 में मामला दर्ज हो गया है। अब इस मामले ने फिर करवट बदली और महिला ने कोतवाली थाने में फूल चंद के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 351, 308 ,2, के तहत एफआईआर कराई है। जिसे लेकर शनिवार को फूल चंद फिर एसपी ऑफिस गुहार लगाने पहुंचा। फूलचंद कुशवाहा ने अपनी पत्नी विनीता उर्फ सलमा के विरुद्ध पहले से ही एसपी और डीआईजी कार्यालय में आवेदन दे रखे थे कि वह उसके खिलाफ कोई झूठा मुकदमा दर्ज कर सकती है।फरियादी ने अपने आवेदन में कहा था कि उसकी पत्नी के इन आपराधिक कृत्यों में उसका पुरुष मित्र सलमान खान साथ दे रहा है। फूलचंद ने पुलिस अधिकारियों से खुद को पत्नी द्वारा दायर किए गए झूठे मामलों में बचाने की अपील की। हालांकि फूलचंद कुशवाहा का कहना है कि छतरपुर एसपी अगम जैन ने आश्वासन दिया है कि निश्चित तौर पर इस मामले में सही जांच कराई जाएगी। जो भी गलत होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। लेकिन फूलचंद का कहना है कि अगर ऐसे ही मेरी पत्नी मुझे प्रताड़ित करती रही तो वो आत्महत्या कर लेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।इस मामले में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन का कहना है कि पति.पत्नी के द्वारा सिटी कोतवाली में शिकायती आवेदन दिए गए हैं जांच के उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें