मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

मादक पदार्थ हेरोइन के साथ कुल्लू में तीन लोग गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कुल्लू,

15 फरवरी । कुल्लू पुलिस ने अलग अलग दो मामलों में हेरोइन तस्करी

के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में

पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नशा तस्करी का मामला वीरवार को

कुल्लू - मनाली सड़क मार्ग पर स्थित बंदरोल में उस दौरान सामने आया जब

पुलिस नाका पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों के कब्जे से 27

ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी कालू राम (45) पुत्र हंस

राज निवासी गाँव व डाकघर डोभी तथा चंदन कुमार (30) पुत्र दर्शन कुमार

निवासी गाँव व डाकघर दवाडा जिला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधीनियम के

तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर

कार्तीकेयन ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मठ सुल्तानपुर समीप

रामशिला भेखली रोड में रवि नेगी (38) पुत्र सोनम नेगी निवासी गांव

छाटनसेरी डाकघर रायसन तहसील कुल्लू के कब्ज़े से 10 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन

बरामद किया है । आरोपी के विरुद्ध थाना कुल्लू में धारा 21, मादक पदार्थ

अधीनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें