मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने भगोड़े बदमाश को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली और हरियाणा के कई मामलों में फरार चल रहे एक भगोड़े ग्रेजुएट बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान बागपत निवासी रजत तोमर उर्फ राजबीर (45) के रूप में हुई है। आरोपित पिछले करीब पांच सालों से पुलिस की टीम को चकमा देकर रह रहा था। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना नाम रजत से बदलकर राजबीर कर लिया था। अब टीम ने आरोपित को दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके से गिरफ्तार किया है।क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि उनकी टीम लगातार भगोड़े बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में टीम को पता चला था कि कई मामलों में फरार आरोपित रजत उर्फ राजबीर पंजाबी बाग में छिपा हुआ है। टीम ने जानकारी जुटाने के बाद आरोपी को इलाके से दबोच लिया।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वर्ष 2007 में आरोपित ने विकासपुरी इलाके में एक दुकान में घुसकर उसके मालिक पर हमला किया था। इसके अलावा वर्ष 2016 में आरोपित गुरुग्राम सेक्टर-29, डीएलएफ में लूट में शामिल रहा। बाद में उसे पिस्टल के साथ दबोच लिया गया था। 2020 में आरोपित ने द्वारका सेक्टर-23 एरिया में एक महिला के साथ बदसलूकी की। इसके अलावा 2021 में द्वारका सेक्टर-23 एरिया में आरोपित ने धारदार हथियार से एक व्यक्ति पर हमला किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें