मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी पकड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी पकड़े

नई दिल्ली। अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजने के लिये दिल्ली पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के औचंदी गांव से 13 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। ये सभी बिना किसी वैध दस्तावेज़ के भारत में रह रहे थे। इनके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किए गए हैं। इनमें पांच नाबालिगबच्चे शामिल है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी आदित्या गौतम ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक औचंदी गांव, दिल्ली में किराए पर घर की तलाश कर रहे हैं। सूचना को पुख्ता करपुलिस टीम ने जाल बिछाया और इन सभी को पकड़ा। पूछताछ में सभी ने कबूल किया कि वे बांग्लादेश के जिला खुदीग्राम के गांव खुशावली से हैं और उनके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें