मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

रोहिणी में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 57 एलपीजी सिलेंडर बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रोहिणी में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 57 एलपीजी सिलेंडर बरामद

नई दिल्ली। राजधानी में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने रोहिणी इलाके में छापेमारी कर 57 अवैध गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इस दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, जो गैस एजेंसी से जुड़े होने के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर अवैध तरीके से गैस की सप्लाई और रिफिलिंग कर रहा था।क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार न रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच (एनआर-1) यूनिट को रोहिणी के राम विहार इलाके में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और अवैध रिफिलिंग की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसीपी अशोक शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर पुखराज सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम ने सेक्टर-22 रोहिणी स्थित सूरसुमन गैस एजेंसी के पास छापेमारी की, जहां लोकपाल नामक व्यक्ति को अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया। आरोपित की पहचान 55 वर्षीय लोकपाल के रूप में हुई है, जो बेगमपुर के राजीव नगर का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से कुल 57 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 50 भरे हुए, दो खाली और पांच में आंशिक गैस भरी हुई थी।पुलिस उपायुक्त के अनुसार इसके अलावा पुलिस ने एक टाटा पिकअप वाहन, गैस तौलने की मशीन और सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर करने के उपकरण भी जब्त किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपित अधिकृत गैस एजेंसी का डिलीवरी मैन है और उसे रोहिणी क्षेत्र में गैस वितरण की जिम्मेदारी दी गई थी।पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित एजेंसी से सिलेंडर लेने के बाद उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाने के बजाय अपने वाहन में जमा कर लेता था। इसके बाद वह अवैध उपकरणों की मदद से भरे हुए सिलेंडरों से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरता था और उन्हें बाजार में ऊंचे दामों पर बेच देता था। इस तरह वह लंबे समय से कालाबाजारी कर मोटा मुनाफा कमा रहा था।पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें