मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में रेत माफिया पर शिकंजा, 5.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल में रेत माफिया पर शिकंजा, 5.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम पुलिस की ओर से रेत माफिया टुल्लू मंडल उर्फ ​​मोहम्मद नजीबुद्दीन के खिलाफ लॉ एनफोर्समेंट ने बड़ी कार्रवाई की है। लॉ एनफोर्समेंट की ओर से की गई कार्रवाई की मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने तारीफ की है।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "रेत माफिया पर कार्रवाई के लिए हमारे लॉ एनफोर्समेंट स्टाफ का काम तारीफ के काबिल है। सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर एक सटीक ऑपरेशन के बाद बीरभूम पुलिस ने मोहम्मद बाजार पुलिस स्टेशन के तहत गैरकानूनी रेत माफिया टुल्लू मंडल उर्फ ​​मोहम्मद नजीबुद्दीन के ठिकाने पर एक बड़ी रेड की।

मुख्यमंत्री ने लिखा, "ऑपरेशन में गैरकानूनी तरीके से जमा की गई भारी मात्रा में दौलत का पता चला है। अब तक 5.5 करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया और गिनती अभी भी जारी है। वहीं, 15 किलो सोना बरामद किया गया है।

उन्होंने लिखा, "इस ऑपरेशन में शामिल पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी, बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक और बीरभूम डिस्ट्रिक्ट पुलिस स्टाफ की और से की गई कड़ी कार्रवाई के लिए बहुत तारीफ करता हूं।"

मुख्यमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, "पश्चिम बंगाल सरकार का भ्रष्ट लोगों के खिलाफ चल रहा अभियान 'करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी' को अपना गाइडिंग प्रिंसिपल मानकर जारी रहेगा। यह बात बिल्कुल साफ हो जानी चाहिए कि किसी भी ऐसे इंसान को बख्शा नहीं जाएगा जिसका अतीत खराब रहा हो, जिसने सरकारी संसाधनों का गलत इस्तेमाल करके और उस समय की सत्ताधारी पार्टी के साथ साठगांठ करके पैसा कमाया हो।

" सीएम ने लिखा, "सरकारी पैसा लोगों का है, और जो इसे लूटेंगे, उन्हें कानून की पूरी सजा मिलेगी। निगरानी और बिना किसी समझौते के कार्रवाई जारी रहेगी। माफिया सिंडिकेट पर कार्रवाई जारी रहेगी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें