मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाने की पुलिस ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के समस्तीपुर का निवासी बताया गया है। मिली सूचना के आधार पर सोमवार देर रात सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में अभियान चलाया गया।

पुलिस के अनुसार, एक युवक नीले रंग का प्लास्टिक ड्रम लेकर संदिग्ध तरीके से घूम रहा था। संदेह होने पर उसे रोककर ड्रम की तलाशी ली गई, जिसमें से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुई।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह बस के जरिए शराब को समस्तीपुर ले जाकर तस्करी करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मंगलवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश करेगी। मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें