मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहपुर में भ्रष्टाचार पर वार, 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते वरिष्ठ लेखा परीक्षक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहपुर में भ्रष्टाचार पर वार, 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते वरिष्ठ लेखा परीक्षक गिरफ्तार

- एंटी करप्शन की 13 सदस्यीय ट्रैप टीम ने बिछाया था जाल

फतेहपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को प्रयागराज भ्रष्टाचार निवारण संगठन(एंटी करप्शन) की टीम ने स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ लेखा परीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हांथ गिरफ्तार कर सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।

खागा के नई बस्ती चौड़ाखेर निवासी अभय प्रताप सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी कि बुदवन इंटर कॉलेज की भूमि अधिग्रहण से मिली धनराशि से कराए गए निर्माण कार्य के ऑडिट में रिपोर्ट लगाने के लिए वरिष्ठ लेखा परीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह 1.60 लाख रुपये की रिश्वत मांगी है। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद प्रयागराज एंटी करप्शन की 13 सदस्यीय ट्रैप टीम ने मंगलवार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने आबूनगर स्थित समर चाय भंडार के पास जाल बिछाकर पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेते ही वरिष्ठ लेखा परीक्षक रवीन्द्र प्रताप सिंह को रंगे हांथ गिरफ्तार कर लिया।

सदर कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि प्रयागराज एंटी करप्शन टीम के द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार वरिष्ठ लेखा परीक्षक रवीन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ कोतवाली सदर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें