मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

औरैया में मिलावटखोरों पर गिरी गाज! FSDA की टीम ने मारा छापा, खराब मोतीचूर के लड्डू कराए नष्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
औरैया में मिलावटखोरों पर गिरी गाज! FSDA की टीम ने मारा छापा, खराब मोतीचूर के लड्डू कराए नष्ट

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को बिधूना कस्बे में छापेमारी की। इस दौरान दो मोतीचूर लड्डू निर्माण इकाइयों की जांच कर बूंदी और मोतीचूर के लड्डू के नमूने लिए गए। एक इकाई में फफूंदी लगे 20 किलोग्राम लड्डू मिलने पर उन्हें गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने बताया कि टीम ने सबसे पहले रामलीला मैदान स्थित मोतीचूर लड्डू निर्माण इकाई पर छापा मारा। यहां भंडारित बूंदी और मोतीचूर के लड्डू के नमूने लिए गए। इसके बाद मोहल्ला किशोरगंज स्थित दूसरी निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया। यहां भी बूंदी और मोतीचूर के लड्डू के नमूने संग्रहित किए गए। जांच के दौरान करीब 20 किलोग्राम मोतीचूर के लड्डू फफूंदी लगे पाए गए। खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत पाए गए इन लड्डुओं को मौके पर ही गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया गया।

इसके बाद टीम ने चंद्रपुर तिराहा स्थित ठेलों की जांच की। यहां खुले में रखी रंगीन आलू फिंगर को नष्ट कराया गया। खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों का प्रयोग नहीं करने की चेतावनी दी गई। संबंधित कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान लिए गए सभी नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूनों में मिलावट पाई जाती है तो संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दें। इस दौरान खाद्य कारोबारियों और आमजन को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें