मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

सीपीडब्ल्यूडी करेगा केजरीवाल के आवास में साज-सज्जा खर्च की जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीपीडब्ल्यूडी करेगा केजरीवाल के आवास में साज-सज्जा खर्च की जांच

नई दिल्ली। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास में साज-सज्जा पर खर्च की जांच करेगा।केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास 6, फ्लैग स्टाफ रोड में साज-सज्जा पर खर्च किए गए कथित करोड़ों रुपये की जांच करने का आदेश सीपीडब्ल्यूडी के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) को दिया है।इस संदर्भ में नेता प्रतिपक्ष ने 21 अक्टूबर को सीवीसी में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास पर आंतरिक साज-सज्जा और सुविधाओं पर अत्यधिक खर्च किया गया। इसमें उच्च स्तर के भ्रष्टाचार की बू आती है और तत्काल जांच की आवश्यकता है।गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने अपने घर में 77 लाख के टीवी, 50 लाख का रेशमी कालीन, 42 लाख की पीतल की रेलिंग, 20 लाख का स्पा सेंटर, 18 लाख का हॉट वॉटर जेनरेटर, 12-12 लाख की टॉयलेट सीट पर करोड़ों रुपए बेदर्दी से खर्च कर दिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के घर पर 50 स्प्लिट एसी, 250 टन का सेंट्रलाइज्ड एसी सिस्टम, 934 लीटर कैपेसिटी वाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलने वाला फ्रिज, बोश कंपनी के 75 स्पीकर, 5 रेकलाइनिंग सोफे, तीन डाइनिंग टेबल, किंग साइज के 8 बेड, 75 आरामदायक कुर्सियां, 76 टेबल, 24 सोफा सेट, एक डाइनिंग रूम, दो ड्राइंग रूम, तीन मीटिंग रूम, 12 टॉयलेट, दो किचन, 8 बेडरूम की सुविधाओं वाले इस 'आम आदमी' के घर के आगे सात सितारा होटल भी पानी भरते हैं।उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपने शीश महल के सिर्फ बाथरूम पर जनता की खून पसीने की कमाई के 15 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, 5.30 करोड़ रुपये के पर्दे लगवा लिए, ऑटोमेटिक खिड़कियों पर 70 लाख रुपये खर्च किए।शिकायती पत्र पर जांच के आदेश होने के बाद विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो रिपोर्ट आएगी, वह आम आदमी का मुखौटा पहन कर पिछले 10 साल तक दिल्ली की जनता को धोखा देने वाले केजरीवाल को बेनकाब कर देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पाप का घड़ा अब भर चुका है और अगले विधानसभा चुनाव में उनके प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवा कर दिल्ली की जनता इन्हें सत्ता से बाहर कर देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें