मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव: बंगाल में अब वाम दलों के साथ भी कांग्रेस की नहीं जमी, एक ही सीट पर उतारे उम्मीदवार, क्या टूटेगा गठबंधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता । विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के साथ

लगभग सभी पार्टियों की तकरार नई बात नहीं है। बंगाल में तमाम तल्खियों के

बावजूद वाम दलों के साथ कांग्रेस का तालमेल बेहतर रहा था लेकिन अब वह भी

टूटने के आसार हैं। इसकी वजह है कि कूचबिहार लोकसभा सीट पर जहां पहले से ही

वाम मोर्चा ने उम्मीदवार उतारे थे, वहां भी कांग्रेस ने उम्मीदवार की

घोषणा कर दी है।

शनिवार रात कांग्रेस की ओर से जिन 46 उम्मीदवारों

के नाम का ऐलान पूरे देश के लिए किया गया है, उनमें कूचबिहार लोकसभा सीट से

प्रिया राय चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके पहले वाम दलों की ओर से

जो पहली सूची जारी की गई थी उसी में कूचबिहार लोकसभा सीट से फॉरवर्ड ब्लॉक

के नीतिश चंद्र राय को उम्मीदवार बनाया गया था। ऐसे में यहां से कांग्रेस

के भी उम्मीदवार घोषित होने के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों दलों के बीच

राजनीतिक तालमेल बेहतर नहीं है।

वाम मोर्चा के एक नेता ने

बताया कि कांग्रेस के साथ बेहतर तालमेल का प्रयास किया जा रहा है। भले ही

कांग्रेस नेताओं ने गठबंधन या जीतने वाले उम्मीदवारों के साझा समर्थन में

बहुत अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई है लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता का

संदेश देना है और यह जरूरी भी है, इसलिए वाम दल गठबंधन धर्म को निभा रहे

हैं।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल

कांग्रेस भी विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन का हिस्सा है लेकिन ममता बनर्जी

ने राज्य में सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें