मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

गांडेय उपचुनाव में भाकपा ने कल्पना सोरेन को दिया समर्थन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भाकपा ने गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में झामुमो की प्रत्याशी कल्पना सोरेन को समर्थन देने का ऐलान किया है। भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि पार्टी गांडेय उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को समर्थन की घोषणा करती है। साथ ही जनता से अपील करती है कि उन्हें भारी मतों से विजय बनाएं।

राज्य सचिव ने कहा कि झारखंड में भाकपा हजारीबाग, चतरा और दुमका लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही है। इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों के बाद जिन सीटों पर भाकपा के प्रत्याशी नहीं है, उन सीटों पर राष्ट्रीय परिषद के फैसले के अनुसार भाजपा को हराने वाले दल और प्रत्याशियों को पार्टी समर्थन करेगी। भाकपा के कार्यकर्ता भाजपा हराओ अभियान में जुटे हैं। यह जानकारी भाकपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अजय कुमार सिंह ने बुधवार को दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें