देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर: भालचंद्र कांगो
रांची,
11 जनवरी । भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर भालचंद्र कांगो ने कहा
कि देश में बेकारी, भुखमरी, लाचारी, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है।
केंद्र सरकार दस वर्षों की नाकामी को छिपाने के लिए धर्म के सहारा ले रही
है। जबकि देश में 80 प्रतिशत लोग पांच किलो पर जीने के लिए मजबूर हो रहे
हैं। देश में आम लोगों की क्रय क्षमता समाप्त हो चुकी है। देश की जनता
त्राहि त्राहि कर रही है। लेकिन मंदिर- मस्जिद के नाम पर भाजपा राजनीति कर
रही है।
कांगो गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की असली चाल को देश की जनता समझ चुकी है और आने वाले
दिन में आईएनडीआईए गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए देश की जनता तैयार है ।
भाजपा को लोकसभा के चुनाव में जनता सता से बेदखल करेगी । राज्य में लोकसभा
चुनाव के लिए कई सीटों पर तैयारी की जा रही है । गठबंधन के घटक होने के
नाते आईएनडीआईए गठबंधन के तहत पार्टी चुनाव लड़ना चाहती है। अबिलंव गठबंधन
की बैठक कर सीट शेयरिंग पर विचार करना चाहिए ।
कांगो ने कहा कि
इसके पूर्व राज्य परिषद की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया
गया पार्टी की सदस्यों की संख्या बढ़ाने, पार्टी संगठन को मजबूत बनाने , जन
संगठनों को मजबूत करने और चरणबद्ध तरीके से जनता की जन समस्याओं को लेकर
जन आंदोलन विकसित करने का निर्णय लिया गया।





