मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

Covid-19 Vaccination: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन की अनुमति; नई गाइडलाइंस जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

Vaccination Door To Door सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन की अनुमति दे दी है। इसके लिए गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

नई दिल्ली : देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। टीकाकरण का आंकड़ा भी 83 करोड़ के पार हो गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए घर-घर (डोर-टू-डोर) टीकाकरण की अनुमति दे दी है। इसके लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हम उन लोगों के लिए घर पर टीकाकरण शुरू कर रहे हैं, जो कोविड सेंटर पर जाने में सक्षम नहीं हैं। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। आदेश में कहा गया है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने में अक्षम लोगों को टीका लगाना सुनिश्चित किया जाए। सभी राज्य और केंद्रशासित राज्य इसके लिए खास व्यवस्था करें।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि कुछ राज्यों में वैक्सीनेशन पर जबरदस्त काम हुआ है। इस वजह से 18 साल से अधिक उम्र के 66 फीसद लोगों को कोरोना का कम से कम एक डोज लग चुका है। 23 फीसद को दोनों डोज लग गए हैं।

6 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी 100 फीसद आबादी को पहला डोज लगा दिया है। इनमें लक्षद्वीप, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और सिक्किम शामिल हैं। 4 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में 90 फीसद से ज्यादा आबादी को पहला डोज लगाया गया है। इनमें दादरा और नगर हवेली, केरल, लद्दाख और उत्तराखंड हैं।

भारत में बच्चों को कब से लगेगी वैक्सीन

देश में 12 से 17 साल तक के बच्चों को टीकाकरण अगले महीने शुरू हो सकता है। बताया जा रहा है कि कैडिला हेल्थकेयर अगले महीने बच्चों की वैक्सीन जायकोव-डी लॉन्च कर देगी। इसके इमरजेंसी यूज के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने पिछले महीने मंजूरी दे दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक जायडस कैडिला अक्टूबर से हर महीने 1 करोड़ डोज बनाना शुरू कर देगी। दूसरी तरफ भारत बायोटेक भी बच्चों पर कोवैक्सिन का तीसरे फेज का ट्रायल पूरा कर चुकी है। कंपनी ने कहा है कि वह अगले हफ्ते थर्ड फेज के डेटा डीजीसीआई को सौंप देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें