मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

बीआरएस नेता कविता की सशरीर पेशी की मांग, कोर्ट ने ईडी व सीबीआई को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । आबकारी घोटाला मामले में तिहाड़ में बंद भारत

राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता ने 7 मई को होने वाली सुनवाई के

दौरान सशरीर पेश होने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है। इस पर दिल्ली

के राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने ईडी और सीबीआई को

नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 6 मई को करने का आदेश

दिया।

बीआरएस नेता के. कविता ने याचिका में इसके लिए जांच

एजेंसियों को निर्देश दिए जाने की मांग की है। के. कविता ने कहा है कि

उन्हें 15 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह सीबीआई और ईडी की

हिरासत में रही हैं। फिलहाल उनकी हिरासत 7 मई को समाप्त हो रही है। उस दिन

उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग की बजाय सशरीर पेश होने की अनुमति दी जाए।

राऊज

एवेन्यू कोर्ट 6 मई को के. कविता की नियमित जमानत याचिका पर भी फैसला

सुनाने वाला है। कोर्ट ने 5 अप्रैल को सीबीआई को के. कविता से न्यायिक

हिरासत में पूछताछ की अनुमति दी थी। सीबीआई ने इस मामले में के कविता से 6

अप्रैल को न्यायिक हिरासत में पूछताछ की थी। इसके बाद के. कविता को सीबीआई

ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। सीबीआई के मुताबिक दिल्ली आबकारी घोटाला

मामले में कविता भी साजिश में शामिल थी। इसके पहले के कविता आबकारी घोटाला

मामले के मनी लांड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें