मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 3 जून तक बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी

बावेजा ने मनी लांड्रिंग मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के.

कविता की न्यायिक हिरासत 3 जून तक बढ़ा दी है। सोमवार को के. कविता की

न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

के. कविता को सीबीआई ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई के

मुताबिक दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में के. कविता भी साजिश में शामिल थी।

इसके पहले के. कविता आबकारी घोटाला के मनी लांड्रिंग मामले में न्यायिक

हिरासत में थी। सीबीआई ने के. कविता से 6 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में

पूछताछ की थी। 5 अप्रैल को कोर्ट ने सीबीआई को के कविता से न्यायिक हिरासत

में पूछताछ की अनुमति दी थी।

ईडी के मुताबिक इंडो स्पिरिट्स के

जरिये 33 फीसदी लाभ कविता को पहुंचता था। ईडी के मुताबिक कविता शराब

कारोबारियों की लॉबी साउथ ग्रुप से जुड़ी हुई थीं। ईडी ने कविता को पूछताछ

के लिए दो समन भेजा था लेकिन कविता ने इसे नजरअंदाज कर दिया और पेश नहीं

हुईं, जिसके बाद ईडी ने 15 मार्च को हैदराबाद से छापेमारी के बाद उन्हें

गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें