मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल और आतिशी के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले की सुनवाई 23 जुुलाई को

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा नेता

प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और

मंत्री आतिशी मार्लेना के खिलाफ दाखिल आपराधिक मानहानि मामले की सुनवाई टाल

दी है। एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या बामनियाल ने मामले की

अगली सुनवाई 23 जुलाई को करने का आदेश दिया।

आज सुनवाई के दौरान

आतिशी मार्लेना कोर्ट नहीं पहुंची थीं। कोर्ट ने इस बात पर गौर किया कि

आतिशी के खिलाफ जो समन जारी किया गया था, उसमें उनका पता गलत था। हालांकि

सुनवाई के दौरान आतिशी की ओर से वकील पेश हुए, जिन्हें शिकायत की प्रति

उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया।

उल्लेखनीय है कि 28 मई को

कोर्ट ने प्रवीण शंकर कपूर की मानहानि याचिका पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने

इस मामले में अभी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संज्ञान नहीं लिया है।

याचिका

में प्रवीण शंकर कपूर की ओर से कहा गया है कि केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा

नेताओं पर झूठा आरोप लगाया कि वे करोड़ों रुपये लेकर भाजपा में शामिल हो

जाएं जबकि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

16 मई को प्रवीण शंकर

कपूर के बयान दर्ज किए गए थे। प्रवीण शंकर कपूर ने मानहानि याचिका दायर कर

आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी ने झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाया है कि

भाजपा उनके नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने का दबाव बना रही है।

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं

है और न ही कोई साक्ष्य पेश किया गया है। याचिका में कहा गया है कि आम

आदमी पार्टी यह आरोप लगाकर दिल्ली आबकारी घोटाला मामले से ध्यान भटकाना

चाहती है।

प्रवीण शंकर कपूर ने 27 जनवरी के अरविंद केजरीवाल

के ट्विटर पर किए गए पोस्ट और आतिशी मार्लेना के 2 अप्रैल की प्रेस

कांफ्रेंस का जिक्र किया है। केजरीवाल के ट्वीट में आरोप लगाया गया है कि

भाजपा ने 7 आम आदमी पार्टी विधायकों से संपर्क किया था। ट्वीट में कहा गया

था कि भाजपा ने 25 करोड़ रुपये का ऑफर किया था ताकि दिल्ली की सरकार गिराई

जा सके। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में जैसे ही

आतिशी का नाम आया तब से ही उन्होंने भाजपा के खिलाफ ये आरोप लगाना शुरू कर

दिया ताकि दिल्ली आबकारी घोटाला से लोगों को ध्यान हटाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें