मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

सहारनपुर में तीन बच्चों संग दंपती ने खाया जहर, हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सहारनपुर में तीन बच्चों संग दंपती ने खाया जहर, हालत गंभीर

सहारनपुर। गागलहेड़ी थानाक्षेत्र के देहरादून-हाईवे पर सोमवार को बाइक सवार दंपती ने अपने तीन बच्चों संग जहर खा लिया। राहगीरों द्वारा देखे जाने पर गंभीर हालत में सभी को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।राहगीरों ने देहरादून की ओर से आती एक प्राइवेट गाड़ी से सभी को पहले नजदीकी हरोड़ा सीएचसी पर पहुंचाया, जहां पर चिकित्साकों ने सभी की जांच कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।गंभीर हालत में महिला ने बताया की उसका नाम रजनी है और पति का नाम विकास, जो नन्दी फिरोजपुर के रहने वाले हैं। उन्होने बेटी परी (06), पलक (03) व बेटा विवेक डेढ़ वर्ष के साथ कर्ज से परेशान होकर जहर खा लिया है।पांच लोगों के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने अस्पताल पहुंचकर पीडितों का हाल लिया।उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार कर्ज से परेशान होकर दंपती ने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें