मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में बुजुर्ग दंपत्ति ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में मकान मालिक पर उत्पीड़न का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोलकाता में बुजुर्ग दंपत्ति ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में मकान मालिक पर उत्पीड़न का आरोप

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में एक बुजुर्ग दंपत्ति के शव उनके किराए के मकान में फंदे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें मकान मालिक के परिवार पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।मृतकों की पहचान विकास दास (72) और उनकी पत्नी बसंती दास (63) के रूप में हुई है। सोमवार रात दोनों के शव उनके किराए के घर से बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार बसंती दास का शव घर की बालकनी में छत के पंखे से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। वहीं विकास दास का शव बगल के कमरे में पंखे से लटका मिला। उनके गले में भी उसी साड़ी का एक हिस्सा बंधा हुआ था।स्थानीय लोगों ने सबसे पहले महिला का शव देखा और मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद हरिदेवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम.आर. बांगुर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि दंपत्ति पर छह महीने का किराया बकाया था और इसको लेकर मकान मालिक तथा उनके परिवार की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी मानसिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाने का निर्णय लिया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दंपत्ति पिछले दो वर्षों से दासपाड़ा इलाके में किराए पर रह रहे थे। बसंती दास घरेलू देखभाल का काम करती थीं, जबकि विकास दास जमीन और संपत्ति की खरीद-बिक्री से जुड़े बिचौलिये का काम करते थे। पिछले लगभग आठ महीनों से वे आर्थिक संकट से जूझ रहे थे।कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, जिसके कारण किराया बकाया हो गया था। आरोप है कि मकान मालकिन बुला पाल लगातार किराया चुकाने के लिए दबाव बना रही थीं।”सुसाइड नोट में विकास दास ने मकान मालिक के परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को भी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतकों के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि मंगलवार सुबह खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें