मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

पेड़ काटने के विवाद में दिनदहाड़े दंपति की हत्या का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पेड़ काटने के विवाद में दिनदहाड़े दंपति की हत्या का आरोप

कूचबिहार। जिले के निशिगंज में बुधवार कोपेड़ काटने के मामूली विवाद के चलते एक दंपति की उनके ही चचेरे भाई के हाथों निर्मम हत्या का आरोप लगा है। मृतकों की पहचान दिलीप बर्मन और उनकी पत्नी संपा बर्मन के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से निशिगंज-2 ग्राम पंचायत के डाकुआटारी इलाके के लोग स्तब्ध हैं।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घर की सीमा पर स्थित एक बेर के पेड़ को काटने को लेकर दिलीप बर्मन और उनके चचेरे भाई के बीच कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपित ने अचानक धारदार हथियार से दिलीप पर हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए जब उनकी पत्नी संपा बर्मन बीच-बचाव करने आई, तो आरोपित ने उन पर भी ताबड़तोड़ वार किए। दोनों पति-पत्नी मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोग जब तक मौके पर पहुंचते, आरोप फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही घोकसाडांगा थाना और निशिगंज चौकी की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।माथाभांगा के एसडीपीओ समरेन हालदार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुटी है। दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें