मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

देश का कोयला उत्पादन जनवरी में 99.73 मीट्रिक टन पर पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 05 फरवरी देश का कोयला उत्पादन जनवरी महीने में सालाना

आधार पर 10.30 फीसदी बढ़कर 99.73 मीट्रिक टन (एमटी) पर पहुंच गया है। पिछले

साल की समान अवधि में भारत का कोयला उत्पादन 90.42 मीट्रिक टन रहा था।

कोयला

मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि देश का कोयला उत्पादन जनवरी

में सालाना आधार पर 10.3 फीसदी बढ़कर 99.73 मीट्रिक टन रहा है। पिछले साल

की समान अवधि में भारत का कोयला उत्पादन 90.42 करोड़ टन रहा था।

मंत्रालय

के मुताबिक जनवरी महीने में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन भी

बढ़कर 78.41 मीट्रिक टन हो गया, जो जनवरी 2023 के 71.88 मीट्रिक टन की

तुलना में 9.09 फीसदी की वृद्धि है। कोयला मंत्रालय ने बताया कि चालू वित्त

वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जनवरी के दौरान कोयला का उत्पादन सालाना आधार पर

12.18 फीसदी की वृद्धि के साथ 698.99 मीट्रिक टन से बढ़कर 784.11 मीट्रिक

टन (अनंतिम) हो गया।

कोयला मंत्रालय के मुताबिक इस साल

जनवरी में देश का कोयला आपूर्ति सालाना आधार पर 6.52 फीसदी की वृद्धि के

साथ 82.02 मीट्रिक टन से बढ़कर 87.37 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। इसी तरह

31 जनवरी तक कोयला कंपनियों के पास कोयले का भंडार बढ़कर 70.37 मीट्रिक टन

तक पहुंच गया। यह 47.85 फीसदी की वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें