मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा उपचुनाव के लिए साताें जिला मुख्यालयाें पर वाेटाें की गिनती शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधानसभा उपचुनाव के लिए साताें जिला मुख्यालयाें पर वाेटाें की गिनती शुरू

जयपुर। राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। सातों सीटों की मतगणना संबंधित जिला मुख्यालयों अलवर, दौसा,झुंझुनूं, टोंक, नागौर, उदयपुर और डूंगरपुर पर शुरू हाे गई है। मतगणना सुबह आठ बजे सेशुरू हुई। मतगणना के लिए सभी काउंटिंग स्थलाें पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी।दौसा और चौरासी (डूंगरपुर) विधानसभा क्षेत्र के नतीजे सबसे पहले आएंगे। पांच सीटों पर विधायकों के सांसद बनने और दो पर विधायकों के निधन की वजह से उपचुनाव हुए हैं। उपचुनावों के रिजल्ट सरकार और विपक्ष दोनों का सियासी नैरेटिव सेट करेगा। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हुए। उनमें भाजपा के पास सलूंबर को छोड़कर कोई सीट नहीं थी। दौसा सीट से कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा, देवली-उनियारा से हरीश मीना, झुंझुनूं से बृजेंद्र सिंह ओला, खींवसर से हनुमान बेनीवाल और चौरासी विधानसभा सीट से विधायक राजकुमार रोत के सांसद बन जाने से सीटें खाली हुई हैं। सलूंबर से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा और रामगढ़ से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन होने की वजह से सीटें खाली हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि ईवीएम से वोटों की गिनती सुबह 8:30 बजे शुरू की गई है। इसके लिए 98 टेबल लगाई गई है। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 141 राउंड में ईवीएम से वोटों की गिनती होगी। वोटर्स की संख्या के आधार पर 18 से 22 राउंड में गिनती होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें