मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा में शामिल हाेने के बाद वापस आए पार्षद रामचंद्र, आम आदमी पार्टी में फिर हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भाजपा में कुछ दिन पहले शामिल हुए वार्ड नंबर 28 से पार्षद रामचंद्र अब दोबारा आम आदमी पार्टी में वापस आ गए हैं। रामचंद्र बवाना विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं और वर्तमान में आम आदमी पार्टी से पार्षद हैं। पार्षद रामचंद्र ने बताया कि उनको अपने गलत निर्णय का अहसास हुआ और वो पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और डॉ संदीप पाठक समेत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर दोबारा अपने परिवार में वापसी की इच्छा जताई। गुरुवार को मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और डॉ. संदीप पाठक ने रामचंद्र को उनके समर्थकों के साथ दोबारा आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल करा दिया।दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) ने रविवार को आम आदमी पार्टी’ को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वार्ड नंबर 28 से पार्षद रामचंद्र से मुलाकात की। इस दौरान पार्षद रामचंद्र ने बताया कि भाजपा में शामिल होना उनकी बड़ी भूल थी, लेकिन अब वो अपने परिवार में लौट कर अपनी इस भूल को सुधारना चाहते हैं। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ससम्मान उनकी घर वापसी करा दी।इस संबध में मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आम आदमी पार्टी के पुराने साथी, बवाना विधानसभा के पूर्व विधायक और वर्तमान पार्षद रामचंद्र से मुलाक़ात हुई और आज वो अपने आम आदमी पार्टी परिवार में लौट आए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें