मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क निर्माण ठेकेदार हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुए लंगड़े, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क निर्माण ठेकेदार हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुए लंगड़े, गिरफ्तार

गाजियाबाद।थाना नन्दग्राम पुलिस ने गुरुवार की रात में सड़क निर्माण ठेकेदार चंचल जाटव हत्याकांड के दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गये।उनके कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर मय 02 खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस बरामद हो गए।डीसीपी शहर राजेश कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल पुरी में सड़क निर्माण के ठेकेदार चंचल जाटव की मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उस समय गोली मार का हत्या कर दी थी जब वह शाम को अपने घर के बाहर टहल रहे थे। जिस संबंध में चंचल के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन था। गुरुवार की रात में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस दोनों से हत्या में प्रयुक्त तमंचे बरामद करने के लिए नंद ग्राम क्षेत्र के कृष्ण कुंज में ले गई थी। तभी बदमाशों ने छुपा कर रखे गए तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गिरफ्तार और उपयोग में मधुबन बापूधाम निवासी अरुण तथा काशीराम कॉलोनी निवासी अनुज गौतम उर्फ़ बाबाहै । जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें