मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · शाम 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

रिम्स में इलाजरत कोरोना पोजेटिव मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रिम्स के कोविड वार्ड में एक युवक ने शनिवार को सीढ़ी के रेलिंग में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक की शिनाख्त गढ़वा निवासी उमेश कुमार (32) के रूप में की गई है। वह कोरोना पोजेटिव था। बताया जाता है कि मरीज किडनी के समस्या से पीड़ित था ।रिम्स में उसका डायलिसिस चल रहा था। सुबह लोगों ने फांसी लगा देख प्रबंधन को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस के मौजूदगी में शव को फांसी के फंदे से उतारा गया। मरीज 15 दिनों से रिम्स में भर्ती था। 4 अगस्त को भर्ती होने के बाद दो बार उसका डायलिसिस भी किया जा चुका था। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। बरियातू थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गयी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर