मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

दुनियाभर में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का कहर, WHO के अनुसार अबतक 185 देशों मे मामले पाए गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोरोना संक्रमण के डेल्टा वैरिएंट का कहर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार यह वैरिएंट अब तक 185 देशों मे फैल चुका है। 15 अक्टूबर से 15 सितंबर के बीच 90 फीसद मामले डेल्टा वैरिएंट के पाए गए।

जेनेवा : कोरोना संक्रमण के डेल्टा वैरिएंट का कहर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार यह वैरिएंट अब तक 185 देशों मे फैल चुका है। वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी ने मंगलवार को अपने साप्ताहिक अपडेट में कहा कि 15 अक्टूबर से 15 सितंबर के बीच 90 फीसद मामले डेल्टा वैरिएंट के पाए गए। वहीं एल्फा, बीटा और गामा के एक फीसद से कम मामले पाए गए हैं।

कोविड -19 पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की तकनीकी प्रमुख मारिया वैन केरखोव ने डब्ल्यूएचओ के सोशल मीडिया लाइव के दौरान कहा कि डेल्टा काफी तेजी से फैल रहा है और यह दूसरे संक्रमणों की जगह ले रहा है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया है कि एटा 81, इओटा कम से कम 49 और कप्पा 57 देशों में पाया गया है। दुनियाभर में इनके मामलों में भारी गिरावट के बाद इन्हें वैरिएंट आफ इंट्रेस्ट से वैरिएंट अंडर मानिटरिंग की श्रेणी में डाल दिया गया है। संशोधन बताता है कि दुनिया के अधिकांश क्षेत्रों में डेल्टा वैरिएंट का तेजी से प्रसार हो रहा है।

यूएस सेंटर फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने मंगलवार को रिपोर्ट में बतायाकि तेजी से फैलने वाले डेल्टा वैरिएंट ने टेक्सास की एक जेल में टीका लेने वाले और नहीं लेने वाली दोनों आबादी को संक्रमित कर दिया है। एजेंसी ने अपने सप्ताहिक रिपोर्ट में बताया कि जेल में बंद 233 कैदियों में से 185 यानी 79 प्रतिशत कोविड वैक्सीन ले चुके थे। जुलाई और अगस्त के बीच 172 यानी 74 प्रतिशत आबादी कोविड से संक्रमित थी।

समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के 22 करोड़ 95 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। 49 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां चार करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। छह लाख 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें