मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना खौफ : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 4 जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन, 9 शहरों में नाइट कर्फ्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोरोना खौफ : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 4 जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन, 9 शहरों में नाइट कर्फ्यू

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 23,000 से ज्यादा कोरोना के दैनिक मामले सामने आए। ये बीते कुछ दिनों में कोरोना के दैनिक मामलों में सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र और केरल समेत छह राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र (7067), पंजाब (667), कर्नाटक (345), गुजरात (239), हरियाणा (259), छत्तीसगढ़ (192) और दिल्ली (120) में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। ऐसे में देश के 4 जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन और 9 शहरों में नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है।

महाराष्ट्र : जिले में लगा 3 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के अकोला में आज यानी शुक्रवार रात आठ बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया गया है। यह लॉकडाउन सोमवार यानी 15 मार्च को सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा। वहीं महाराष्ट्र के परभणी जिले में शुक्रवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। वहीं पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया था।

मोहाली जिले में अब तक कोरोना से 394 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1100 से अधिक सक्रिय मामले हैं। जिसकी वजह से शुक्रवार को आयोजित बैठक में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन ने तय किया है कि अब बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोह आदि में भी नजर रखी जाएगी। मास्क न पहनने वालों के चालान काटे जाएंगे। पुलिस को भी सख्ती बरतने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा पंजाब के जालंधर, एसबीएस नगर (नवांशहर), होशियारपुर, कपूरथला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना जिलों में भी प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें