मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में तब्लीगी जमात से फैला था कोरोना वायरस संक्रमण : गृह मंत्रालय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि दिल्ली में तब्लीगी जमात के कोरोना नियमों का पालन किए बिना हुए एकत्रीकरण से कई व्यक्तियों में करोना वायरस का संक्रमण फैला है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इस बारे में सूचित किया है कि कोविड-19 के फैलने के संबंध में विभिन्न प्राधिकरणों द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए जाने के बावजूद किसी भी सामाजिक दूरी का पालन किए बिना, मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था किए बिना एक बड़ी भीड़ लंबी अवधि के लिए एक बंद परिसर में इकट्ठा हुई। इसके कारण कई व्यक्तियों में करोना वायरस का संक्रमण फैला। रेड्डी ने सदन को बताया कि दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन मुख्यालय में तब्लीगी जमात के 2361 व्यक्तियों को 29 मार्च को निकाला है। दिल्ली पुलिस ने 233 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और जमात के प्रमुख मौलाना मोहम्मद साहब के बारे में जांच चल रही है। दिल्ली पुलिस ने इनके खिलाफ विदेशी विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14बी, महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51/58 के तहत तब्लीगी सभा से संबंधित एक मामला दर्ज किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें