मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, अब तक लग चुकीं 22 करोड़ से अधिक खुराकें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 22 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि राज्यों के पास 1.64 करोड़ से अधिक कोरोना वायरस रोधी टीके उपलब्ध हैं।

'मई में टीकों की संख्या पर मीडिया की खबरें गलत'

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया में आई उन खबरों को तथ्यात्मक रूप से गलत और निराधार बताया जिनमें आरोप लगाया गया है कि केंद्र सरकार ने जून में कोविड-19 रोधी 12 करोड़ टीके देने का वादा किया है जबकि मई में उपलब्ध 7.9 करोड़ टीकों में से केवल 5.8 करोड़ टीके ही लगाए गए। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्यों के पास कुल 1.64 करोड़ से अधिक टीके बचे हैं और उनका इस्तेमाल नहीं किया गया है। एक से 31 मई तक कुल 7.94 करोड़ टीके उपलब्ध कराए गए। केंद्र 16 जनवरी से प्रभावी टीकाकरण अभियान के लिए राज्यों के प्रयासों में सहयोग कर रहा है।

कुछ इस तरह रहा है देश में टीकाकरण अभियान

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों की रक्षा करना, मौतों को रोकना और अधिक जोखिम वाले समूहों के लोगों की रक्षा करना है। मंत्रालय ने कहा कि इसके अनुसार टीकाकरण अभियान शुरू किया जिसमें सबसे पहले स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मियों को टीका लगाया गया। इसके बाद 60 या उससे अधिक आयु के लोगों, 45-59 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाना शुरू किया गया। इसके बाद एक अप्रैल से 45 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के सभी नागरिकों को टीका लगाया गया। एक मई से 18 साल और उससे अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवाने के लिए योग्य हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें