मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

85 करोड़ के पार पहुंचा कोरोना का टीकाकरण, केरल में आए 16 हजार से ज्यादा नए केस, देखें ये आंकड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

देश में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले केरल से आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में 16 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 16 हजार 671 नए मामले (16671) सामने आए हैं।

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या फिर तीन लाख से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1,280 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या 3,01,442 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.90 फीसद है। इसी बीच देश में टीकाकरण अभियान भी युद्धस्तर पर चल रहा है। देश में कोरोना का टीकाकरण 85 करोड़ को पार कर गया है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले केरल से आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में 16 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। रविवार शाम को राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 16 हजार 671 नए मामले (16,671) सामने आए हैं। 120 लोगों की मौत हुई है और 14 हजार 242 (14,242) लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। केरल में अभी 1 लाख 65 हजार 154 कोरोना के सक्रिय मामले बने हुए हैं।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते एक दिन में 29,616 नए मामले मिले हैं और 290 और लोगों की मौत हुई है। पिछले दो दिनों की तुलना में नए मामलों में कुछ कमी आई है, लेकिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी घटी है। पिछले दो दिनों से 30 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे थे। हालांकि, दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर तीन फीसद से नीचे बनी हुई है और मरीजों के उबरने की दर पिछले साल मार्च के बाद सबसे उच्च स्तर पर है।

मंत्रालय के मुताबिक शनिवार सुबह सात बजे तक कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 84.89 करोड़ डोज लगाई जा चुकी थीं। हालांकि, कोविन पोर्टल के शाम सात बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 85.38 करोड़ डोज लगाई गई हैं, जिनमें 63.04 करोड़ पहली और 22.34 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं।

देश में 85 करोड़ से ज्यादा लगाई कोरोना वैक्सीन की खुराक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत का कोरोना टीकाकरण अभियान शनिवार को 62 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक के साथ 85 करोड़ को पार कर गया है। देश में अब तक 85 करोड़ 54 लाख 78 हजार 279 (85,54,78,279) वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। शनिवार को शाम सात बजे तक 62 लाख 42 हजार 122 (62,42,122) खुराक दी गईं हैं।

देश में कोरोना की स्थिति

कोरोना/वैक्सीन मीटर

24 घंटे में नए मामले 29,616

कुल सक्रिय मामले 3,01,442

24 घंटे में टीकाकरण 70.86 लाख

कुल टीकाकरण 85.38 करोड़

शनिवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 29,616

कुल मामले 3,36,24,419

सक्रिय मामले 3,01,442

मौतें (24 घंटे में) 290

कुल मौतें 4,46,658

ठीक होने की दर 97.78 फीसद

मृत्यु दर 1.33 फीसद

पाजिटिविटी दर 1.86 फीसद

सा.पाजिटिविटी दर 1.99 फीसद

जांचें (शुक्रवार) 15,92,421

कुल जांचें 56,16,61,383

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें