मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना : महाराष्ट्र में 15 अप्रैल तक बढ़े प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई : कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उद्धव सरकार ने प्रतिबंध को 15 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया है,

सरकार के नियमों को तोड़ने पर 500 से 1000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए उद्धव सरकार ने राज्य में लगे प्रतिबंध को 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत 27 मार्च से रात 8 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक मॉल, रेस्टोरेंट और पार्क बंद रहेंगे साथ ही समुद्र तटों के पास जाने पर भी रोक रहेगी। सभी व्यक्तियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सरकार ने 27 मार्च से शुरू होने वाले सभी प्रकार के सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने के साथ नाटक थिएटरों को भी बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि रात में भोजन की होम डिलीवरी की छूट दी गई है।

जानिए कितना है जुर्माना

महाराष्ट्र सरकार के अनुसार बिना मास्क के पाए जाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगेगा। वहीं सार्वजनिक स्थान जैसे समुद्र तट और उद्यान में नियमों का उल्लंघन करने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगेगा।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 35,726 कोरोना के मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 35,726 कोरोना के मामले सामने आए हैं जिनमें से 166 लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार 14,523 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

भारत में बीते 24 घंटों में 62,258 नए मामले

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के 62,258 नए मामले सामने आए हैं, जो अक्तूबर, 2020 के बाद से सबसे अधिक दैनिक मामले हैं। इसके साथ ही शनिवार को कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,19,08,910 तक पहुंच गई।

गुजरात आने के लिए अब कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य

किसी अन्य राज्य से गुजरात आने के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अब अनिवार्य होगा। यह नियम एक अप्रैल से प्रभावी होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें