मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

बिना मास्क के नजर आयें तो होगी कोरोना जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जांच के लिए जिला प्रशासन बनायेगा स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर

कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु गठित कोषांगों की समीक्षा बैठक मंे उपायुक्त ने दिये निदेश

कोविड-19 जांच बढ़ाने को लेकर उपायुक्त ने दिये निदेश

रांची : राजधानी रांची में अगर आप बिना मास्क के नजर आये तो जिला प्रशासन आपकी कोविड-19 जांच करायेगा। इसके लिए दो स्थानों चर्च कॉम्प्लेक्स के पास (सैनिक मार्केट) और खादगढा बस स्टैण्ड, कांटाटोली में स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर लगाये जायेंगे। साथ ही कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा नर्दिेशों के उल्लंघन के बाद सील किये गये दुकानों/प्रतष्ठिानों के सभी कर्मियांे के कोरोना जांच के बाद ही प्रतष्ठिान को खोले जाने की अनुमति मिलेगी। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने आज दिनांक 23 नवंबर 2020 को कोविड-19 के रोकथाम के लिए बनाये गये विभन्नि कोषांगों की समीक्षा बैठक के दौरान ये निदेश दिये। रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, सहयोगी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

कोविड-19 की जांच बढ़ाने को लेकर उपायुक्त ने दिये निदेश

बैठक में उपायुक्त ने सबसे पहले रांची जिला में विभन्नि स्थानों पर किये जा रहे कोविड-19 जांच की जानकारी ली। टेस्टिंग सेल के प्रभारी को उपायुक्त ने कोविड-19 के लिए सभी तरह किये जा रहे टेस्ट की मॉनिटरिंग करते हुए टेस्टिंग बढ़ाने का निदेश दिया। उन्होंने रैपिड एंजीजेन और आरटीपीसीआर टेस्ट के रेशियो मेंटेन करने का निदेश देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर को कोर टीम के साथ समीक्षा करने को कहा।

सिविल सर्जन रांची से बैठक के दौरान उपायुक्त ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध बेड की संख्या, आईसीयू, वेंटीलेटर की जानकारी ली तथा इसकी संख्या बढ़ाने को लेकर आवश्यक दिशा नर्दिेश दिये। सभी कोविड केयर सेंटर में लॉजस्टिकि की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए भी उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिये। सिविल सर्जन रांची को उपायुक्त ने पारा मेडिकल कर्मियों की टेज्निंग, एनेस्थियोलॉजस्टि की उपलब्धा आदि को लेकर दो महीने का प्लान देने का निदेश दिया।

होम आइसोलेशन सेल की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि होम आइसोलेशन के लिए प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। होम आइसोलेशन में मरीज की जांच के लिए उपायुक्त ने ससमय डॉक्टर के विजिट, मेडिकल किट उपलब्ध कराने को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को आवश्यक निदेश दिये। आइसीएमआर और सीवी पोर्टल पर डाटा अपडेशन को लेकर भी उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी से आवश्यक जानकारी ली।

कॉन्टैक्ट टेज्सिंग टीम की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को डीएसपी हेडक्र्वाटर की टीम के साथ मीटिंग करने का निदेश दिया। इसके अलावा अन्य कोषांगों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-नर्दिेश दिये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें