मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना : देश के 10 जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण, महाराष्ट्र-पंजाब में स्थिति गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली : देश में कोरोना का कहर लगातार जारी, बीते 24 घंटे में 47 हजार से अधिक मामले सबसे अधिक सक्रिय मामले देश के 10 जिलों से आएं हैं

देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 47 हजार से अधिक मामले आए हैं, इनमें से सबसे अधिक सक्रिय मामले देश के 10 जिलों से आएं हैं। कोरोना वायरस के सबसे अधिक सक्रिय मामले 10 जिलों में केंद्रित हैं, ये जिले हैं- पुणे, नागपुर, मुंबई, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, बंगलूरू अर्बन, नांदेड, जलगांव, अकोला। जिन 10 जिलों में सक्रिय मामले केंद्रित हैं उनमें से 9 जिले महाराष्ट्र और एक जिला कर्नाटक का है।

महाराष्ट्र और पंजाब में स्थिति गंभीर

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि दो राज्य महाराष्ट्र और पंजाब हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,000 से ज्यादा नए मामले आए और पंजाब में अपनी कुल जनसंख्या के अनुपात में बहुत अधिक संख्या में नए मामले आ रहे हैं।

88 फीसदी मौतें 45 वर्ष एवं उससे ऊपर के लोगों की सरकार ने फैसला लिया कि एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक वैक्सीन लगवा सकते हैं। ये फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि हमारे देश में कोरोना वायरस की कुल मौतों की 88 फीसदी मौतें 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की हैं।

भारत में दोहरे उत्परिवर्तन वाला एक नया स्वरूप

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूपों के अंतर्गत कम से कम 18 राज्यों में पहले ही मिल चुके विषाणु के कई चिंताजनक स्वरूपों के अलावा दोहरे उत्परिवर्तन वाला एक नया स्वरूप भी भारत में मिला है।

इनमें से कुछ चिंताजनक स्वरूप वैरिएंट्स ऑफ कंसर्न (वीओसी) पूर्व में दूसरे देशों में मिले थे। मंत्रालय ने हालांकि कहा कि अब तक पर्याप्त रूप से यह स्थापित नहीं हो पाया है कि क्या भारत में हाल के दिनों में महामारी के मामलों में फिर से वृद्धि के लिए कोरोना वायरस के यही स्वरूप जिम्मेदार हैं।

भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) द्वारा की गई ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ में कई राज्यों में कोरोना वायरस के वीओसी और दोहरे उत्परिवर्तन वाले एक नए स्वरूप की पहचान हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें