मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

ईरान पर कोरोना की तगड़ी मार, 542 की मौत, ब्राजील में 990 और रूस में 787 की गई जान, अमेरिका में बढ़ा संक्रमण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ईरान अमेरिका ब्राजील और रूस समेत दुनिया के कई मुल्‍कों में कोरोना से होने वाली मौतें नहीं थम रही हैं। अमेरिका में शनिवार को कोरोना के एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए।

वाशिंगटन, एजेंसियां : ईरान, अमेरिका, ब्राजील और रूस समेत दुनिया के कई मुल्‍कों में कोरोना से होने वाली मौतें नहीं थम रही हैं। अमेरिका में शनिवार को कोरोना के एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए। माना जा रहा है कि अमेरिका में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के पीछे कोरोना का खतरनाक डेल्टा स्वरूप है। स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों को डर है कि यदि टीकाकरण में तेजी नहीं आई तो संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि बीते एक हफ्ते में संक्रमण में 30 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। जून के मुकाबले संक्रमितों के आंकड़े चार गुना बढ़ गए हैं।

ब्राजील में 779 की मौत

ब्राजील में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 43,033 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ एक लाख 51 हजार 779 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार एक दिन में महामारी से 990 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 5,62,752 हो गई है। एक दिन पहले ब्राजील में कोरोना के 42,159 नए मामले सामने आए थे जबकि 1,056 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई थी। कोरोना से होने वाली मौतों के लिहाज से ब्राजील दुनिया के दूसरे नंबर पर है।

रूस में थम नहीं रही मौतें

रूस में बीते 24 घंटे में कोरोना के 22,866 नए मामले सामने आए जबकि 787 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएनआइ ने स्‍पुतनिक के हवाले से बताया है कि रूस में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6,447,750 हो गया है जबकि महामारी से 164,881 लोगों ने जान गंवाई है। महामारी से मास्‍को सबसे प्रभावित है जहां बीते 24 घंटे में 2,761 नए मामले सामने आए। हालांकि एक दिन में 15,669 लोग अस्‍पतालों से डिस्‍चार्ज किए गए। रूस में बिना लक्षण वाले मरीजों ने चिंता और बढ़ा दी है।

ईरान पर तगड़ी मार

ईरान पर कोरोना की तगड़ी मार पड़ी है। बीते 24 घंटे में ईरान में 39,600 नए मामले सामने आए जबकि 542 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। इसके साथ ही ईरान में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 41 लाख हो गया है जबकि महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्‍या बढ़कर 94,000 से ज्‍यादा हो गई है। चिंता की बात यह भी है कि ईरान में कोरोना रोधी वैक्‍सीन लगवाने को लेकर उदासीनता भी है। ईरान में कुल आबादी के महज 3.3 फीसद का ही टीकाकरण हो पाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें