मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना : सीएम केजरीवाल बोले- दिल्ली में लॉकडाउन का कोई प्लान नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस मरीजों की संख्या को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस मरीजों की संख्या को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में सीएम ने दिल्ली में कोरोना के मौजूदा हालात और उपायों पर चर्चा की। बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन लगाने का अभी कोई प्लान नहीं है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के भीतर दिल्ली में कोरोना वायरस के केसों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 3583 नए केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कोरोना केसों में आए इस उछाल कोविड-19 की चौथी लहर बताया। सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समेत अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें